Ad

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपदों में समुचित यातायात व्यवस्था कानून एवं शान्ति व्यवस्था के किए निर्देश जारी

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपदों में समुचित यातायात व्यवस्था कानून एवं शान्ति व्यवस्था के किए निर्देश जारी
ख़बर शेयर करें -

जी हाँ,सफलता की सीढ़ियाँ कोई भी चढ़ सकता हैं ।होना चाहिए दूर दृष्टि और जज़्बा।आगे बढ़ने में बहुत लोग सक्षम होते हैं,यह नहीं कि कोई अंबानी या सिर्फ़ “कोई खास व्यक्ति ही कर सकता हैं” यह कहना हैं जी वी परिवार के प्रबंध निर्देशक और इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादो के अग्रणी व्यवसायी विम्मल सेठी का।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 18.10.2022 को श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी व यातायात प्रभारियों के साथ आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत वर्चुवल गोष्ठी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर जनपद में चलाया जन संपर्क अभियान, काठगोदाम क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपदों में समुचित यातायात व्यवस्था, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी-

  1. सभी थाना प्रभारियों द्वारा दीपावली से पूर्व अपने-अपने थानों में सी0एल0जी0 बैठक की जायेगी।
  2. जनपदों के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्थलों में पैदल गश्त कराते हुए सभी मुख्य स्थलों आदि पर पुलिस ड्यूटियाँ लगायी जायेंगी।
  3. भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त के साथ-साथ पिकेट ड्यूटी भी लगायी जायेगी।
  4. सुव्यवस्थित यातायात/ सुरक्षा प्रबन्धन हेतु जिन स्थानों पर बैरिकेट्स लगाकर चैकिंग की जायेगी।
  5. पर्व के दौरान बैंक व एटीएम में भी समय-समय पर चैकिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जाये।
  6. पूर्व में चलाये गये अबियान “इवनिंग स्ट़ॉर्म अभियान” की तर्ज पर औचक चैकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें 👉  मिशन अतिथि जारी क्रिसमस डे तथा न्यू इयर फेस्टिवल के सुरक्षित एवम् सकुशल समापन के संबंध में भी किया जागरुक ।

  1. समस्त जनपद प्रभारी अपने-अपने जनपदों में समस्त फायर यूनिटों एवं उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों को एलर्ट दशा में रखेंगे। आवश्यक होने पर एसडीआरएफ बल को भी ड्यूटी हेतु लगाया जायेगा
  1. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकानों को चिन्हित निर्धारित स्थानों पर ही लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
  2. जनपदों में कार्यालयों / पुलिस लाईन/ अन्य मदों में सम्बद्ध अधिकारी/कर्मचारियों को भी त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था ड्यूटी हेतु लगाया जायेगा।
यह भी पढ़ें 👉  कोविड 19 के चलते मंडी में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित ,मंडी सचिव

  1. जनपद के मुख्य बाजारों में एएचटीयू/ महिला पुलिस व डॉग स्कवॉड की भी ड्यूटी लगायी जायेगी।
  2. जनपद के जिला कन्ट्रोल कक्ष द्वारा प्रत्येक घंटे में सी0क्यू0 करते हुए लोकेशन ज्ञात की जायेगी।
  3. चौराहों पर अधिक ध्यान देते हुए ड्यूटियां लगाई जाऐंगी।

13=प्रत्येक दिवस सायं 4 से 8 बजे तक अधिक से अधिक पुलिस बल रोड पर दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सबसे व्यस्तम हाईवे मार्ग पर देसी मदिरा की दुकान में कैंटीन हादसों का जिम्मेदार ?

सबसे व्यस्तम हाईवे मार्ग पर देसी मदिरा की दुकान में कैंटीन हादसों का जिम्मेदार ?

संवाददाता अतुल अग्रवाल > हालात-ए-शहर < हल्द्वानी | विश्वशनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि विगत पिछले कई वर्षो से मंगल पड़ाव में सरकारी देसी मदिरा...