संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर रेंज में बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी एवं श्रीमती ममता चंद, उपप्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी के निर्देशन में सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी, नंधौर रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी द्वारा रेंज परिसर स्थित स्वागत कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में गरूड अभियान की शुरूआत की गयी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-17-at-01.27.46.jpeg)
सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी नंधौर रेंज द्वारा बताया गया कि गरूड अभियान के तहत बेहतर एवं प्रभावी जनसहभागिता तथा जन समन्वय एवं सम्पर्क स्थापित करने हेतु स्थानीय जनसमुदाय/नेचर गाइडो/स्वंय सहायता समूहो/विधार्थीयो इत्यादि को विभिन्न सतत वन प्रबन्धन संबंधी मुद्दो जैसे- मानव वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि के मानवीय एवं प्राकृृतिक कारण, पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभाव व रोकथाम, सतत ईको टूरिज्म, प्लास्टिक मुक्त वनक्षेत्र, प्लास्टिक के पर्यावरण पर प्रभाव तथा विभिन्न वन अधिनियमों की सामान्य जानकारी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-17-at-01.27.47-1-1.jpeg)
गरूड अभियान में वन अपराधों पर और अधिक नियत्रण एवं रोकथाम हेतु बेहतर सूचना तंत्र का विकास एवं नवीन तकनीकी उपकरणों के उपयोग के संबंध में फील्ड कार्मिको को जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। विभिन्न विधालयों में विधार्थीयों को वनाग्नि के विषय पर जागरूक करने हेतू निबन्ध/चित्रकला/स्लोगन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि गरूड अभियान के तहत बेहतर एवं प्रभावी जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये रेंज स्तर पर ‘‘गरूड‘‘(Garuda) नाम से व्हाटसप ग्रुप संचालित किया गया है
जिसमें स्थानीय क्षेत्रवासी/जनप्रतिनिधि/विधार्थी/स्वंय सहायता समूह/प्रकृति प्रेमी इत्यादि सम्मलित होकर सतत वन प्रबन्धन से सम्बन्धित अपने विचारो, अनुभवों, जानकारी, एवं सुझावों, इत्यादि का आदान-प्रदान कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित हरेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष, थाना चोरगलिया द्वारा नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के अनुपालन के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही एस0एस0बी0 सितारगंज के निरीक्षक, श्री जोशी जी द्वारा भी वन एवं पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित श्री नन्दन सिंह बोरा, ग्राम प्रधान आम खेड़ा, नेचर गाईड श्री रक्षित चौंसाली एवं श्री दीपक चौंसाली, श्री आनन्द सिहं, श्री विनोद चौसाली द्वारा भी ईको टूरिज्म एवं वन्यजीव संरक्षण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में श्री पनीराम, उपराजिक, श्री राजेन्द्र प्रसाद जोशी, श्री सुरेश सिह मेहरा, श्री प्रकाश राणा, श्रीमती ज्योति, सुश्री ललिता आर्या, सुश्री कविता आर्या, श्री कुॅवर सिंह गौनिया, वन रक्षक, श्री मुकेश परगांई, व अन्य नेचर गाईड एवं महाशीर स्वंय सहायता समूह की सदस्यगण इत्यादि उपस्थित रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595