संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व हमारे देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ( 30 \ 12 \ 2021 ) को मोती राम बाबू राम इण्टर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को किया | एवं हल्द्वानी के विकास के लिए कई हज़ार करोड़ की घोषणा की गई
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2021-12-30-at-07.20.44.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-19-at-11.06.23-AM-1.jpeg)
वही आज 7 महीनो के पश्चात उसी सभा स्थल तक जाने वाली रोड अपनी बदहाली पर आँसू बहाती नज़र आ रही है | यही है 2000 करोड़ के विकास कार्य यह एक प्रश्न चिन्ह ???
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2021-12-30-at-11.09.12-6.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-19-at-11.06.23-AM-2.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2021-12-30-at-11.09.11-1.jpeg)
हमारे देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनसभा में जनता के समक्ष की गई थी घोषणाएं
आपके सपने, हमारे संकल्प
प्रधानमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी को नये साल की एक और सौगात दी जाएगी। हल्द्वानी के ऑवरऑल विकास के लिए 2 हजार करोड़ की योजनाएं लाएंगे जिससे यहां अभूतपूर्व विकास होगा।
दशकों से लटकी परियोजनाएं हो रही पूरी
हल्द्वानी में एकीकृत शहरी मूलभूत ढांचे के विकास (इन्टीग्रेटेड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इन हल्द्वानी) के लिए केन्द्र सरकार के गंभीर प्रयासों से लगभग इक्कीस सौ करोड़ रूपये स्वीकृत हुए हैं। एक तरफ राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है वहीं पर्यटन, रोजगार और पलायन जैसे विषयों पर भी ठोस रणनीति बना कर प्रो एक्टिव मोड़ में कार्य किये जा रहे हैं। हमारी होम स्टे योजना पर्यटन और पर्यटन केंद्रित रोजगार के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है।
मदकोटा से हल्द्वानी सड़क सुदृढिकरण रू केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अन्तर्गत गदरपुर-दिनेशपुर- मदकोटा- हल्द्वानी मोटरमार्ग (राज्य मार्ग सं.-5) को गदरपुर से हल्द्वानी तक दो-लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु 21.640 कि.मी. लम्बाई में रू. 58.06 करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व इस क्षेत्र के अन्य प्रमुख मैदानी नगरों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। पर्यटन स्थल नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ, कैलाश मानसरोवर आदि दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मार्ग के चौडीकरण से सिड़कुल इण्डस्ट्रीयल एरिया रूद्रपुर व इण्डस्ट्रीयल एरिया लालकुआ प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। साथ ही प्रस्तावित अमृतसर इकोनोमिक इण्डस्ट्रीयल कोरीडोर के लिए भी प्रमुख मार्ग के रूप में कार्य करेगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595