संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी \ देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में मुखालिफत की आंच ठंडी नहीं हो रही है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता चुने गए यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा में विधिवत नेता प्रतिपक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन औऱ यशपाल आर्य को कांग्रेस विधायक मंडल का नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के बाद से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता चुने गए यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा में विधिवत नेता प्रतिपक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा कांग्रेस के पांच-सात ही विधायक मौजूद रहे। बता दें कि रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पदभार ग्रहण कर लिया था।
पार्टी में एकता के तमाम दावों के बाद भी स्वागत समारोह में 19 में से 11 विधायक गैर मौजूद रहे। इसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। माहरा के स्वागत कार्यक्रम से वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह अधिकारी, तिलक राज बेहड़, गोपाल सिंह राना और प्रदेश प्रभारी पर खुलकर निशाना साध चुके विधायक हरीश धामी अनुपस्थित रहे। चकराता विधायक प्रीतम सिंह, भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी कार्यक्रम से दूर रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595