नैनीताल पुलिस ने तत्परता से रेस्क्यू कर तीन पर्यटकों को दिया जीवन दान

नैनीताल पुलिस ने तत्परता से रेस्क्यू कर तीन पर्यटकों को दिया जीवन दान
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू, बचाई जान।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 07.03.2023 की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर 2 मोटरसाइकिल के साथ पुलिस हिरासत में

स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा विकास संकल्प यात्रा वार्ड-8 पहुँची

वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उद्यमियों से किया संवाद

पुलिस टीम > 1. फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम। -2. एएसआई मनोहर सिंह।-3. एएसआई अरविंद सिंह।-4. कानि0 लोकेश, -5. कानि0 संतोष, -6. कानि0 प्रमोद – 7. कानि0 करतार