संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 13-08-2022 को पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी0 वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी शहर के विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता को राष्ट्र के गौरव तिरंगा ध्वज का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया तथा आजादी के इस पावन महोत्सव को धूम-धाम से मनाये जाने की अपील की गयी।
तिरंगा यात्रा में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। यात्रा को हल्द्वानी शहर के मण्डी क्षेत्र से प्रारम्भ कर बनभूलपुरा-मुखानी-काठगोदाम क्षेत्रों से होकर हल्द्वानी रोड़वेज पर सम्पन्न किया गया।
यात्रा के दौरान श्री भूपेन्द्र सिंह सीओ हल्द्वानी, श्री राकेश महरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा,श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी, श्री विजय मेहता व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी, थाना हल्द्वानी,बनभूलपुरा,मुखानी, काठगोदाम, ट्रैफिक पुलिस के पुरूष एवं महिला चीता मोबाईल, सी0पी0यू0 यूनिट, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन 112 तथा फायर सर्विस की टीमें मौजूद रही।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595