- जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल – हल्द्वानी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित “नारी शक्ति महोत्सव” में कहा कि, बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240208-WA0007.jpg-1-1.webp)
उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240212-WA0274-660x330-3.webp)
मलिक का बगीचा क्षेत्र में जहां नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को हल्द्वानी नगर निगम की टीम द्वारा बुलडोजर से गिराया गया था वहीं अब नया थाना बनाया जायेगा।
बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद शासन प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है, जिलाधिकारी वंदना ने कुल 127 शस्त्र लाइसेंस अगले आदेश तक रद्द कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने अभी तक दंगे में शामिल 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595