हल्द्वानी मेयर सीट पर ओबीसी नेताओ की दावेदारी हुई धराशाई सीट हुई अनारक्षित

हल्द्वानी मेयर सीट पर ओबीसी नेताओ की दावेदारी हुई धराशाई सीट हुई अनारक्षित
ख़बर शेयर करें -

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी

हल्द्वानी | नगर निकाय चुनावो में हल्द्वानी की सीट को लेकर जो उथल पुथल को लगा विराम ओबीसी सीट होने के पश्चात कई नेताओ में खींचतान थमी

उत्तराखण्ड राज्य में नगर निगमों,पालिका और पंचायतों के नगर प्रमुख पदों का आरक्षण एवं आवंटन अब औपचारिक रूप से तय हो गया है। राज्यपाल के निर्देशानुसार, 2024 में होने वाले नगर निगम सामान्य निर्वाचन के लिए आरक्षण के नए प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 (T) के तहत नगर पालिकाओं में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के लिए स्थानों का आरक्षण अनिवार्य है। इसके अलावा, नगर पालिकाओं में अध्यक्षों के पदों का आरक्षण भी किया जाता है। इस अधिसूचना में, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए निर्धारित आरक्षण का अनुपात उनके क्षेत्र की कुल जनसंख्या के अनुपात में रखा गया है, जबकि महिलाओं के लिए कम से कम एक तिहाई स्थान आरक्षित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण निर्णय:

यह भी पढ़ें 👉  आशा नोटियाल 8555 वोटो से बढ़त बनाये हुए सियासी हलचल तेज़

अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षित स्थानों का एक तिहाई हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा।

नगर प्रमुख पदों के आरक्षण के लिए पहले प्रकाशित प्रारूप में सुझावों और आपत्तियों का निस्तारण कर नया आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लाल न पहुँचे घर तो घबराये नहीं पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन रोमियो” अभियान,अभी तक 102 की धरपकड़>VIDEO

नगर निगम चुनाव और भी दिलचस्प होने की संभावना है, क्योंकि इन बदलावों से चुनावी स्थिति में नए समीकरण बन सकते हैं।

फाइनल आरक्षण सूची जारी,हल्द्वानी निगम में बदले समीकरण प्रदेश में नगर निकायों के आरक्षण में अहम बदलाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शासन ने आपत्तियों की सुनवाई के बाद नियमों के तहत प्रदेश के नगर निकायों में आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इस बदलाव के तहत हल्द्वानी नगर निगम की सीट ओबीसी से बदलकर अब अनारक्षित कर दी गई है, जिससे ओबीसी नेताओं को बड़ा झटका लगा है।

इसके साथ ही, 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख, 43 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, और 46 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है। आरक्षण की अनंतिम सूची पर मिली आपत्तियों के बाद नियमों के तहत आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब नगर निगम चुनाव और भी दिलचस्प होने की संभावना है, क्योंकि इन बदलावों से चुनावी स्थिति में नए समीकरण बन सकते हैं।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

स्मार्ट मीटर का परीक्षण सर्वप्रथम माननीयो के आवासों \ कार्यालयों में क्यों नहीं-आम जनता

स्मार्ट मीटर का परीक्षण सर्वप्रथम माननीयो के आवासों \ कार्यालयों में क्यों नहीं-आम जनता

HSN * ATUL AGARWAL > 9927753077 < HALDWANI | हल्द्वानी,,,,,,,,स्मार्ट मीटर को लेकर जनता का कहना है कि ऊर्जा प्रदेश में आखिर कभी इलेक्ट्रॉनिक मीटर...