संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
जानकारी के मुताबिक सूत्रों से ज्ञात हुआ उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर के तीसरे और आखिरी दिन सोनिया गांधी ने कहा, हम जीतेंगे…यही हमारा संकल्प है, यही हमारा नव संकल्प है। उन्होंने कहा, कांग्रेस देशभर में ‘राष्ट्रीय कन्याकुमारी टू कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगी। उन्होंने कहा, राजनीतिक चुनौतियों पर विचार करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के लिए एक सलाहकार समिति बनाएंगे। साथ ही संगठन में सुधार के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/ggfgfgfgf-1.webp)
इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा, भाजपा में दलितों को अपमान होता है। वहां किसी की बात नहीं सुनी जाती। कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी को बिना डरे अपनी बात रखने का मौका मिलता है। पार्टी में सभी को यह अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा, हमें बिना कुछ सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। हमें जनता के साथ अपना कनेक्शन फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से लेकर मेरे जैसे वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द को बढ़ाएगी और संविधान का सरंक्षण करने में मदद करेगी। सोनिया ने यह भी एलान किया कि 15 जून से कांग्रेस जन जागरण अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत लोगों को जागरुक किया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595