पीएम मोदी दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पीएम मोदी दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
ख़बर शेयर करें -

पिता की मौत की खबर अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर दी। अखिलेश ने लिखा, ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं
रहे…।”
UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
लखनऊ में मुलायम सिंह के आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वशनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है पीएम मोदी ने मुलायम के निधन पर शोक जताया। कहा, ( मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है।) पीएम मोदी ने मुलायम के निधन पर शोक जताया। कहा, ”मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ”भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में मुलायम का अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 82 साल के मुलायम सिंह करीब 2 साल से ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।

मेदांता अस्पताल में पिता को अंतिम प्रणाम करते अखिलेश यादव।
उधर, नेताजी की मौत की खबर मिलते ही पूरा सैफई शोक में डूब गया। उनके गांव के लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए। उनके घर से 500 मीटर दूर मेला मैदान में सपा नेता मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा टोल प्लाजा पहुंचने पर शव वाहन में तकनीकी खराबी आने से करीब 10 मिनट तक उनका काफिला वृंदावन कट पर रुका रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे कारोबारियों पर ताबड-तोड़ कार्यवाही 12 पेटी शराब के साथ 01 और शराब तस्कर को भेजा जेल।

ये नेता पहुंचेंगे मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में
मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जेडीयू नेता केसी त्यागी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंच रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार 12 अक्टूबर को सैफई आएंगे।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 82 साल के मुलायम सिंह करीब 2 साल से ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।

सैफई में मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर प्रदर्शनी पंडाल में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को गुजरात से सीधे सैफई पहुंच रहे हैं। वहीं सीएम योगी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने इस दौरान अखिलेश यादव को सांत्वना भी दी। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मंगलवार को सैफई पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बाहर किये सीएम धामी के ये सलाहकार बवाल के बाद 24 घंटे में पलटा फैसला

UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
मुलायम के निधन पर सरकार ने UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। CM योगी ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यकर्ता बोले- समाजवाद के एक युग का अंत हो गया
गुरुगाम के मेदांता अस्पताल में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम सिंह राणा ने रोते हुए कहा, ”इतना कष्ट कभी नहीं हुआ था, जितना आज राजनीतिक पिता को खोने का हो रहा है। आज समाजवाद के एक युग का अंत हुआ है।” उन्होंने कहा कि एक ऐसा योद्धा चला गया है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। वह बोले जा रहे थे और उनके आंसू लगातार निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शोएब अहमद ने दिखाया दमखम बनभूलपुरा में निकाली रैली मिला जनसमर्थन

उन्होंने कहा कि जब से पार्टी की स्थापना हुई, तब से वह सपा से जुड़े रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा, “किस तरह से, कैसे बात करनी चाहिए। कैसे लोगों का विश्वास जीतना चाहिए। यह उन्हें बखूबी पता था। वह बताते थे कि समाजवाद का मतलब क्या होता है। समाज में जब तक समता और संपन्नता नहीं आएगी, तब तक समाजवाद सार्थक नहीं होगा। अब उनकी कमी बहुत खल रही है।”

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुलायम सिंह यादव के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें , डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया, “सपा के संस्थापक और वरिष्ठ राजनेता मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखद है। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”