प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्यनीय माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई >>देखे VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्यनीय माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई                           >>देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज भाजपा कुमाऊॅं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्यनीय माताजी हीराबेन का आकस्मिक निधन समाचार मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर छा गई इस दुखद समाचार से भारतीय जनता पार्टी परिवार में अत्यन्त शोक का वातावरण छाया रहा | वही भाजपा, कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय मुखानी हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस दुख की घड़ी में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी एवं कैबिनेट मन्त्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई की दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे कर शान्ति प्रदान करे एवं माननीय प्रधानमन्त्री एवं परिवारजनो को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

यह भी पढ़ें 👉  इतिहास के पन्नो में शेष रह जाएगा एशिया की सबसे बड़ी यूनिट एच एम टी नाम

शोक सभा में पूर्व प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट , प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त द्विवेदी , पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री प्रकाश हरबोला , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट , जिला महामन्त्री रंजन बर्गली , उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे , जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट , नगर अध्यक्ष एवं जिला मंत्री विनीत अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी , दिनेश आर्या , प्रदीप जनौटी , नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल , मधुकर श्रोत्रिय , शान्ति भट्ट , उत्तरी मण्डल अध्यक्ष देवीदयाल उपाध्याय , कार्तिक हरबोला विजय मनराल , नगर मंत्री सुधीर अग्रवाल‌ , सुरेंद्र बिष्ट , दीपक मेहरा , किशोर जोशी , राजेन्द्र भाकुनी , जिला महामंत्री महिला मोर्चा अलका जीना , दीपक पाण्डे जी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी ,भूमिका गोयल , श्रुति तिवारी ,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा , नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश मनराल , जीतेन्द्र मेहता , पनराम , विजय बिष्ट , गोविन्द टाकुली आदि लोग उपस्थित रहे।