संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर उत्तराखण्ड़ के जिला उधम सिंह नगर के शहर बाजपुर से प्राप्त हो रही है जानकारी के मुताबिक कि गांव की महिला जोगिंदर कौर पत्नी पंजा सिंह अपने घर पर सोई थी। लेकिन अगले दिन सुबह छह जून को घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन फिर भी जब महिला नहीं मिली तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना एक दिन बाद यानी बुधवार को पुलिस को दी थी। जिस पर महिला की तलाश की गई पर महिला का कहीं भी कुछ पता न चला।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
यहाँ थाना क्षेत्र केला खेड़ा के अंतर्गत ग्राम रंपुराकाजी में एक नदी के किनारे किसी महिला के दो पैर और एक पुरुष का कटा हुआ पैर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना को बीते पांच जून की रात से घायल हुई महिला से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस बीच नदी के पास तीन पैर मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और हत्या की आंशका के चलते आसपास की थानों की फोर्स के साथ ही सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी बाजपुर, गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
सीओ भंडारी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पैर किसके हैं। वही छह टीमें बनाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्रामीणों की मदद से पुलिस खोजबीन में जुटी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595