संवाददाता अतुल अग्रवाल -डिजिटल चैनल -” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर द्वारा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में व महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट की उपस्थिति में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया।




काॅग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में बोको हराम के साथ हिंदू संगठनों की तुलना की गयी थी जिसके विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका गया उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई साथ ही सोनिया गांधी राहुल गांधी और हरीश रावत के उस बयान के संबंध में सफाई मांगी है की यह इस बयान का समर्थन करते हैं या नहीं और हिंदुओं का इस अपमान पर कांग्रेस द्वारा क्या कार्यवाही की गई।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की इस हिंदू विरोधी मानसिकता का घोर विरोध करती है।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री दिनेश रंधावा , नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल उपाध्यक्ष पंकज अधिकारी विनोद जायसवाल नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरि, नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल झींगरन नगर मंत्री सुधीर अग्रवाल असगर अली युवा मोर्चा कुमाऊं संयोजक चंद्रशेखर जोशी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेश राजौर , शक्ति केंद्र संयोजक प्रेम सिंह पाती , अजय राज जी, कमलेश जोशी व भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595