आगामी चुनावो से पूर्व ही सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल की गलत नीतियों से समाजवादी पार्टी को लगा झटका
विश्वनीय सूत्रों के मुताबिक सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल पार्टी पूर्व में पार्टी छोड़ कर गए नेताओ के हाथो की बने कठपुतली
आगामी चुनावो में सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल की गलत नीतियों का खमियाज़ा पार्टी को भुगतना होगा
विश्नीय सूत्रों के हवाले से प्रदेश में सपा पार्टी में होगी बड़ी उथल पुतल

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | – विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर मिल रही है सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल की गलत नीतियों एवं पूर्व के वर्षो में पार्टी छोड़ कर गए जनप्रतिनिधियों के हाथो की कठपुतली बनकर निरन्तर पार्टी को समर्पित कार्यकताओ पर तुगलगी फरमान थोप रहे है |




जिसको लेकर प्रदेश की समाजवादी पार्टी आगामी चुनावो से पहले ही तिनको की तरह बिखरना शुरू हो गई है , जानकारी के मुताबिक सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल के तुगलगी फरमान से आहत होकर सपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अख्तर अली ने किया पार्टी को बाय बाय
जानकारी के मुताबिक सपा पार्टी में आसीन कुछ बड़े पदाधिकारी जल्द ही साईकिल से उतरने की कर रहे है तैयारी , ऐसे हालातो में साईकिल पहाड़ो पर चढ़ेगी

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष अख्तर अली ने प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से अलविदा कह दिया है। ऐसे में पार्टी में हलचल शुरू हो गई है।

आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अख्तर अली ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी को सेवा करते आए है। इससे पहले वह महानगर अध्यक्ष भी रह चुके है। अब उन्होंने आरोप लगाए है। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल की गलत नीतियों के कारण अब मेरा पार्टी में रहना मुश्किल हो चुका है। वह रोज कोई ना कोई तुगलकी फरमान जारी करते हैं और कार्यकर्ताओं का भी शोषण कर रहे है। समाजवादी पार्टी के अंदर सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही गलत नीति और गलत विचारधाराओं को लेकर मैं ये फैसला ले रहा हूं। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595