- जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS * संवाददाता अतुल अग्रवाल – हल्द्वानी | हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

- इस दौरान दीवार पर इस बार फिर से मोदी सरकार का संदेश भी लिखा गया। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर के लोगों में उत्साह है। इसके मद्देनजर शहर में भी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यू आईटीआई रामपुर रोड स्थित मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

- इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, सुमन खाती, युवा नेता मोहन पाठक, जज फार्म समिति अध्यक्ष विशंभर कांडपाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कश्यप, भुवन आर्या, नारायण सिंह किरौला, लाखन सिंह बिष्ट, भगवान सिंह बोरा, आरडी पांडे, आरसी तिवारी, पीसी पंत, मनोज खोलिया, निर्मल बिष्ट, गिरीश चंद्र जोशी, हरिनंदन सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, बलवंत सिंह कार्की, हेम अवस्थी, कुलदीप पांडे, हेमंत बिष्ट, त्रिलोचन भट्ट, पूरन चंद्र जोशी, वीरपाल सिंह, गोपाल दत्त जोशी, नीरज रावत, एचसी पांडे, विपिन चन्द्र पांडे, कमल पंत आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595