माह अक्टूबर 2022 से अब तक- बरामदगी- 370 मोबाईल अनुमानित कीमत- 52,62000 रूपये
वर्ष 2022 में अब तक कुल बरामद- 1468 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- 2,0558000 रूपये
अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त कर खुशी से गया। इसीलिए तो है नैनीताल पुलिस पर सबका विश्वास
हो गए थे चेहरे उदास, पुलिस से थी बस एक आस, उनका मोबाइल आ जाए उनके पास विश्वास रखा था ऐसा अटूट जब, कैसे टूटने देती नैनीताल पुलिस इसे
तब
दिखा दी तत्परता और खोज दिए मोबाइल, और फिर से ला दी सबके चेहरे पर स्माइल
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-19-at-03.24.05.jpeg)
आज बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में SSP NAINITAL द्वारा बरामद मोबाइल शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व श्री हरबंश,अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारीऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2022 से अब तक IMEI नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये।
पुलिस टीम-1- श्री संजय कुमार -2- का0 किशन सिंह कुॅवर -3- का0 नरेश मेहरा -4- का0 बलवन्त सिंह बिष्ट -5- म0आ0 पिंकी जोशी
माह अक्टूबर 2022 से अब तक रिकवर मोबाईलों का विवरण
1- सैमसंग – 34- 680000 रू0-2- रियलमी- 56- 784000 रू0-3- रेडमी- 47 – 658000 रू0-4- ओप्पो – 66 – 990000 रू0
5- वीवो – 67 – 1005000 रू0-6- नोकिया – 05 – 50000 रू0-7- एमआई – 10 – 100000 रू0-8- टैक्नो – 14- 140000 रू0
9- इन्फिनिक्स – 08- 80000 रू0-10- नारजो- 11- वन प्लस- 06- 150000 रू0-12- पोको- 05-12- 120000 रू- – 13- आईक्यू- 03- 51000 रू0-14- मोटोरोला – 03- 30000 रू0-15- लैनेवो टैबलेट – 01 12000 रू0-16- इन – 01 -12000 रू0
17- लावा – 01 -6000 रू0-18- आईटल- 03- 24000 रू0-19- ऑनर- 02- 20000 रू0-20- अन्य- 26- 260000 रू0
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595