संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी \ देहरादून। उत्तराखंड में अब नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी वरिष्ठ पार्टी नेता व बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य संभालेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने आज देर शाम उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष को लेकर लंबे समय से कई नामों की चर्चा हो रही थी। माना जा रहा था कि अनुभव वाले नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज देश शाम यशपाल आर्य ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि यशपाल आर्य उत्तर प्रदेश विधानसभा में खटीमा सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उत्तराखंड राज्य गठन में पहली विधानसभा में वह मुक्तेश्वर सीट से विधायक बने और नारायण दत्त तिवारी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहें। छह वर्ष से अधिक समय तक उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। बाद में पांच साल कांग्रेस व लगभग पांच साल भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595