संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल महोदय के आदेश के अनुपालन मे दिनाँक 25/06/2022 को 06 माह हेतु जिला बदर किया गया अपराधी राकेश सागर पुत्र रामपाल सागर निवासी ला0नं0-16, कब्रिस्तान गेट के पास थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल को जिला बदर की अवधि मे थाना हाजा क्षेत्रार्न्गत पाये जाने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे जनपद मे अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के प्रचिलत अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में उ0नि0 सुनीता कुँवर द्वारा मय हमराही पुलिस बल के साथ दिनाँक-25.06.2022 को 06 माह हेतु जिला बदर किया गया अपराधी

राकेश सागर पुत्र रामपाल सागर निवासी ला0नं0-16, कब्रिस्तान गेट के पास थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र—41 वर्ष को दिनाँक—31.08.2022 को जिला बदर की अवधि मे थाना क्षेत्र मे घूमते पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। जिला बदर की शर्तो का उल्लघन किये जाने पर अभियुक्त राकेश सागर उपरोक्त के विरूद्द थाना हाजा पर FIR NO–282/2022 U/S 3/10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया।अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
अभियुक्त राकेश सागर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत है—
1— FIRNO–193/2016 धारा-8/21 NDPS ACT -थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
2—FIRNO–176/2020 धारा-8/21 NDPS ACT -थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
3– FIRNO—422/2020 धारा—2/3 गैंगस्टर एक्ट -थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
पुलिस टीम का विवरण
1-श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष थाना वनभूलपुरा
2-उ0नि0 सुनीता कुँवर
3- कानि0 905 अमनदीप सिंह
4- कानि0 868 मुन्ना सिह
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595