संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 02.02.2023 को हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर रेंज के स्वागत कक्ष में श्री दीप चन्द्र आर्या, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त एवं श्री बाबूलाल प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग की उपस्थिति में नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में दिनांक 05.02.2023 तक होने वाले पक्षी गणना सर्वे के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-02-at-07.36.55.jpeg)
कार्यक्रम में श्री दीप चन्द्र आर्या, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त एवं श्री बाबूलाल प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा समस्त प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया गया एवं प्रतिभागियों को पक्षी गणना सर्वे को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु अपनी शुभकामनाए भी दी गई। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त द्वारा पक्षी गणना सर्वे के दौरान वनकर्मियों तथा प्रतिभागियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियां के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को सर्वे के दौरान मानव वन्यजीव सहअस्तित्व तथा पक्षियों के मानव जीवन में महत्व के विषय में बताया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-02-at-07.36.57.jpeg)
साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में संचालित सतत् ईको.टूरिज्म के तहत पक्षी गणना सर्वे से प्राप्त जानकारी को डिजिटल प्रारूप में संकलित कर नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटकों को जागरूक किया जायेगा। श्रीमती ममता चन्द, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर द्वारा निर्धारित नेचर ट्रेल एवं रेंज कर्मियों एवं नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में पंजीकृत नेचर गाइड़ों को पक्षी गणना सर्वे में सक्रिय प्रतिभागिता, सहयोग, एवं जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया गया। पक्षी गणना सर्वे हेतु नन्धौर, जौलाशाल एवं शारदा रेंज में पक्षी गणना सर्वेे से सम्बन्धित समस्त तैयारियॉ पूर्ण कर ली गई हैं।
श्री अमित सांकल्य, संस्थापक ओरिएंेटल ट्रेल संस्था द्वारा पक्षी गणना सर्वे के प्रबन्धन, विधि तथा डाटा संग्रहण हेतु निर्धारित प्रारूप के प्रत्येक खंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्री शाह बिलाल, बायोलॉजिस्ट पश्चिमी वृत्त, श्री मिराज अनवर, डब्ल्यू0 डब्ल्यू0 एफ0 तथा श्री विवेक रंजन डब्ल्यू डब्ल्यू आई0 द्वारा भी समस्त प्रतिभागियों के साथ वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण तथा पक्षी गणना सर्वे से सम्बन्धित अपने अनुभवों तथा अध्ययनों को साझा किया गया।
श्री दीपक चौसाली, नेचर गाईड द्वारा नन्धौर रेंज में संचालित गरूड़ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त वनक्षेत्र, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं वनाग्नि सुरक्षा हेतु रेंज स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों में स्थानीय युवाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़ने तथा सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम में श्री सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर, श्री पूरन चन्द्र जोशी, वनक्षेत्राधिकारी जौलाशाल, उप राजि श्री पनीराम, श्री हरीश सिंह बरोलिया, श्री मोहन चन्द्र लखेड़ा, वन दरोगा, श्री सुरेश सिंह मेंहरा, श्री प्रकाश सिंह राणा, श्री राजेन्द्र प्रसाद जोशी, श्री कुॅवर सिंह गौनिया, श्री हरेन्द्रपाल सिंह, श्री राकेश चन्द्र बहुगुणा, श्रीमती ज्योति जोशी, कु0 राबिया नाज, कु0 ललिता आर्या, श्री कविता आर्या, वन वीट अधिकारी, श्री यशपाल सिंह गौनिया, श्री चन्द्रप्रकाश, श्री अमित कुमार, श्री मुकेश सिंह सम्मल एवं नेचर गाईड. श्री दीपक चौसाली, श्री विनोद चौसाली, श्री मुकेश परगॉई, श्री रक्षित चौसाली, श्री आनन्द तिवारी, श्री प्रकाश पाण्ड़े आदि उपस्थित रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595