संवाददाता अतुल अग्रवाल ”हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | सांय 05 बजे के करीब विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे जहाँ संस्कृति विभाग की पंजीकृत संस्था भोटिया सांस्कृतिक कला मंच समिति, जोशीमठ द्वारा झोड़ा नृत्य के माध्यम से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। पारम्परिक परिधानों में समिति की महिलाओं ने कुमाऊँनी पिछौड़ा व पुरुषों ने कुर्ता पयजामा व आँगड़ी में झोड़ा नृत्य के माध्यम से विदेशियों का स्वागत किया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-28-at-07.30.01.jpeg)
झोड़ा नृत्य शादी ब्याह कौथिक (मेले) में किया जाने वाला सामूहिक नृत्य है। यह नृत्य दो प्रकार का होता है। एकात्मक झोड़ा और प्रबंधनात्मक झोड़ा । इस नृत्य में देवी देवताओं और ऐतिहासिक वीरभड़ों का चरित्र गान होता है।
ताज रिसोर्ट पहुँचने के बाद विदेशी मेहमानों का वेलकम ड्रिंक से होटल कार्मिकों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, आई जी नीलेश आंनद भरणे उपस्थित थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595