आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा की मुहिम में भारी उत्साह देखा गया… देखे VIDEO

आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा की मुहिम में भारी उत्साह देखा गया… देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | दिनांक 09 अगस्त 2022 / हल्द्वानी। आजादी के महा उत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम एवं एस0बी0आई बैंक के पास से प्रारम्भ करते हुए नैनीताल रोड मार्ग जजी कोर्ट तक के प्रतिष्ठानों एवं घरो में तिरंगा झंडा लगाने के लिए वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चो की बेहतर शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की जेब ढीली सुविधाये आधी अधूरी???

आजादी के महोत्सव पर तिरंगा झंडा वितरण करने पर प्रतिष्ठानो के स्वामी एवं घरो में निवास कर रहे परिवारो में भारी उत्साह देखा गया। प्रतिष्ठानो के स्वामी एवं परिवारो ने स्वयं अपने प्रतिष्ठान एवं निवास में झंडे लगाए। आजादी के इस महोत्सव में हम सब गौरवशाली है जो इस महोत्सव में अपनी भागीदारी करेगे। झंडा वितरण करते हुए कल होने वाली 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा के लिए सभी से तिरंगा यात्रा में आने का निवेदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने पृथ्वी दिवस पर निकाली जन जागरूक रैली

झंडा वितरण करने में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला हर घर तिरंगा कार्यक्रम सहसंयोजक तरूण बन्सल, विधानसभा संयोजक भुवन जोशी, सहसंयोजक संजय दुम्का, प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी, भुवन भट्ट, गोपाल भट्ट, राजेन्द्र भाकुनी, किशोर जोशी, विपिन जोशी, अंजू जोशी, पुष्पा सनवाल, पूनम जोशी, विक्रम अधिकारी, नीरज बिष्ट, विशाल नेगी. देवेश भट्ट, भुवन तिवारी, राधा तिवारी, गीता लोहनी, भावना साह, अंशुल पाण्डे, पनराम, चन्द्र प्रकाश देव आदि लोग उपस्थित थे ।