संवाददाता अतुल अग्रवाल -डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का ब्राह्मण एकता महासम्मेलन में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा बाजपुर का कहना है कि | ब्राह्मण समाज को एक मंच पर एकत्र कर समाज में चेतना जागरूक की जाए ताकि ब्राह्मण शक्ति देश को अग्रसर करने में अपना योगदान दें समाज में बेहतर कार्य एवं प्रेरणा देने का कार्य कर सकें | आज तक सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा ब्राह्मणों को अनदेखा किया गया
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/1635220707846-38.jpg)
क्योंकि ब्राह्मण संगठित नहीं हो सका था ना ही संगठित होकर कभी अपने उद्देश्यों को एवं मांगों के लिए आगे नहीं आया | आज के युग में संख्या बल को ही महत्व दिया जाता है ,उसी उद्देश्य को आज प्राप्त करने के लिए ब्राह्मण एकता मंच महासम्मेलन किया गया है , वही वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा कहा गया है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज अपना योगदान देगा परंतु राजनीतिक मंच से नहीं जो भी राजनीतिक पार्टी ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी उसी पार्टी को ब्राह्मण समाज अपना समर्थन एवं सहयोग देगी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा बाजपुर
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/DSC_0792.jpg)
आज अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का ब्राह्मण एकता महासम्मेलन हल्द्वानी रामलीला मैदान में आयोजित किया गया जिसमें समस्त उत्तराखंड से आए हुए हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने शिरकत करी सम्मेलन का शुभारम्भ आर.एफ.सी. कुमाऊं स. हरवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद्र, प्रदेश महामंत्री गोविंद बल्लभ पांडे, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया। सर्वप्रथम नटराज नृत्य कला केन्द्र के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना व राम स्तुति कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। सम्मेलन में ब्राह्मण हित में बोलते हुए पंडित विशाल शर्मा सरकार को संदेश देते हुए ब्राह्मण की मांग करते हुए ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में अभी तक हर सरकार ने समझा और कड़े शब्दों में सभी ब्राह्मणों को संदेश दिया आगामी 2022 चुनाव में जो ब्राह्मण हित की बात करेगा वही ब्राह्मण महासभा का समर्थन प्राप्त करेगा अगर समय रहते हुए सरकार ने ब्राह्मणों की मांगों को अनदेखा करा तो आने वाले समय में चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा छठ पूजा की छुट्टी सरकार कर सकती है ब्राह्मण लाखों की संख्या होने के बावजूद भी परशुराम जयंती अवकाश सरकार अभी तक नहीं कर रही है ब्राह्मणों का सरासर अपमान है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/DSC_0803.jpg)
जबकि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से स्वयं जाकर ज्ञापन देकर मांग करी थी और आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही ब्राह्मण हित के लिए कार्य किया जाएगा परंतु ब्राह्मणों की मांगों को अनदेखा किया गया ब्राह्मणों में बहुत रोष है कार्यक्रम में पहुंचे आप पार्टी प्रत्याशी पंडित दीपक बाली, आप पार्टी प्रभारी समित टिक्कू का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में रविंद्र श्रोत्रिया, विवेक वशिष्ठ, श्रीमती दीप्ति तिवारी, मीना तिवारी, हेमा मेलकानी, जया जोशी, लता जोशी, ऋषि शर्मा, नगर अध्यक्ष ललित पांडे, विवेक तिवारी, गौरव शर्मा, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, आरसी त्रिपाठी, राजू पाठक, श्रीमती दीपिका गुड़िया, सीके जोशी, उमेश नैनवाल, योगेश जोशी आदि अतिथि उपस्थित थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595