उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति
ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर

संवाददाता अतुल अग्रवाल ‘ HS NEWS ” हल्द्वानी | इस वक्त की एक बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आई है। बागेश्वर (आईएएनएस)| कैबिनेट मंत्री चंदन दास की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पलात में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। चंदन राम दास आज जिला योजना की बैठक के लिए बागेश्वर पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री चंदन दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर के द्वारा घर में जाकर उनका चेकअप भी किया गया था, पर उस वक्त उनका स्वास्थ्य नॉर्मल बताया जा रहा था। लेकिन 1 बजे के करीब उनके स्वास्थ्य अचानक बदलाव आया और वह गंभीर रूप से बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सीएम का हुआ निधन 8.30 बजे आखिरी सांस ली


कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास धामी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल थे। वे 2007 से लेकर अबतक लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आये थे। जिसके बाद उन्हें इस बार धामी सरकार में शामिल किया गया था।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उनका दिल्ली में इलाज चला था। लेकिन उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। हालांकि, इन दिनों कैबिनेट मंत्री चंद्र रामदास बागेश्वर दौरे पर थे। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान ही कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने दम तोड़ दिया।
इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी देहरादून सचिवालय से रवाना हो गए हैं। हालांकि, शाम 4 बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही थी। लिहाजा सीएम धामी हेलीकॉप्टर के माध्यम से बागेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उन्नाव की रेप पीड़िता की मां को भी टिकट कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची

सीएम ने कहा- चंदन राम दास का निधन अपूरणीय क्षति

चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात विधानसभा चुनाव; पीएम मोदी-अमित शाह ने डाला वोट, 11 बजे तक 19.06% वोटिंग

43 साल पहले शुरू की थी राजनीति

कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का राजनीतिक सफर:-
चंदन राम दास की राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ।
चंदन राम दास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने।
इससे पहले वे एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने।
1980 से चंदन राम दास ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की।
2006 में भगत सिंह कोश्यारी के कहने पर भाजपा में शामिल हुए।
जिसके बाद 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार विधायक चुने जाते रहे। 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें धामी सरकार में मंत्री बनाया गया। धामी सरकार में चंदन रामदास को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...