14 किमी पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंच रहें मतदाता तीन बजे तक 55.65 फीसदी वोटिंग,

14 किमी पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंच रहें मतदाता तीन बजे तक 55.65 फीसदी वोटिंग,
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर मिल रही है शिमला। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा के लिए आज वोट पड़ रहे हैं। यह चुनाव एक ही चरण में हो रहा है। चुनाव मैदान में 412 प्रत्याशी के शनिवार यानी आज सुबह से वोट डालना शुरू हुआ है। वोटिंग शाम 5 पांच बजे तक चलेगी। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जनता से वोट डालने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा के लिए आज वोट पड़ रहे हैं। यह चुनाव एक ही चरण में हो रहा है। चुनाव मैदान में 412 प्रत्याशी के शनिवार यानी आज सुबह से वोट डालना शुरू हुआ है। वोटिंग शाम 5 पांच बजे तक चलेगी। दाेपहर एक बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ है।

हिमाचल में दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान
इन जिलों में वोटिंग प्रतिशतता
सोलन 54.14%
चंबा 46.00%
कुल्लू 58.88%
किन्नौर में 55.30%
बिलासपुर 54.14%
मंडी 58.90%
हमीरपुर 55.60%
ऊना 58.11%
कांगड़ा 54.21%
शिमला 55.56%

दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज लाहौल-स्पीति में 62.75 फीसदी रहा। वहीं सिरमौर में 60.38 फीसदी मतदान हुआ है।

बर्फबारी के बीच 14 किमी पैदल चककर मतदान केंद्र पहुंच रहें मतदाता
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत चस्क भटोरी पर हिमपात के दौरान लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। यह केंद्र सबसे दुर्गम मतदान केन्द्र है, जहां इस क्षेत्र के लिए मुख्य सड़क से करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।

मतदाताओं को कई दिक्कतों का सामना कर मतदान केन्द्र तक पहुंचना पड़ता है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे मतदान के लिए शनिवार को 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी इस पोलिंग बूथ में मतदान करने के लिए पहुंचीं। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों बर्फ के बीच पैदल चलकर मतदान केन्द्र के लिए पहुंचना पड़ रहा हैं। खराब परिस्थितियों के बावजूद भी यहां लोग मतदान के करने के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागजाला में वन विभाग ने लगाए बोर्ड 750 लोगों को होंगे नोटिस जारी

हिमाचल प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार मतदाता हैं। इनमें सर्विस वोटर और कुछ बुजुर्ग मतदाता वोट डाल चुके हैं, आज 54.85 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, प्रदेश में 12 हजार फुट की ऊंचाई पर 20 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाताओं में कड़ाके की ठंड के बावजूद जोश दिख रहा है।

मतदाओं ने की नारेबाजी, EVM धीमा होने का लगाया आरोप
सोलन जिले के दून विलांवली में बूथ संख्या 82 व 83 पर मतदाओं ने नारेबाजी की। मतदाओं ने आरोप लगाया कि यंहा पर ईवीएम मशीन काफी धीमी गति से चल रही है। मतदाता यहां सुबह आठ बजे से मतदान करने के लिए खड़ें हैं। दोपहर होने तक उनका नंबर नहीं आया कांग्रेस मतदाओं में नाराजगी है।

दोपहर एक बजे तक की मतदान प्रतिशतता 37.19%
12 नवंबर काे डाले जा रहे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार अपराह्न एक बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। शुरुआत में मतदान धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुबह 11 बजे तक 19.98 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अपराह्न एक बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सिरमौर जिले में सबसे अधिक 41.89 फीसद जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में 41.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

ऊंचाई वाले जिले लाहौल-स्पीति में अपराह्न एक बजे तक 21.95 प्रतिशत जबकि चंबा में 28.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कुल्लू के आनी निर्वाचन क्षेत्र में 46.04 प्रतिशत, बरसर में 45.49 प्रतिशत, जुब्बल कोटखाई में 46.07 प्रतिशत, ठियोग में 46 प्रतिशत और रोहड़ू निर्वाचन क्षेत्र में 46.70 प्रतिशत मतदान हुआ। भोरंज निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 21 प्रतिशत, रामपुर में 21.09 प्रतिशत और लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में 21.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दशकों से कांग्रेस का गढ़ हल्द्वानी से लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका>VIDEO

मुख्यमंत्री ठाकुर ने मंडी में एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मतदान किया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हमीरपुर में मतदान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में मतदान किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार ने हरोली में मतदान किया, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिलासपुर में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान जारी है। दोपहर एक बजे कुल 37.19 फीसदी मतदान हुआ
बिलासपुर- 34.05%
चंबा- 28.35%
लाहौल स्पीति- 21.95%
मंडी- 41.17%
शिमला- 37.30%
सिरमौर- 41.89%
किन्नौर- 35%
कुल्लू- 43.33%
सोलन- 37.90%
ऊना- 39.93%
हमीरपुर- 35.86%
कांगड़ा- 35.50%

12 नवंबर हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 11 बजे तक 17.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। शुरुआत में मतदान धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वाधिक 21.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के गड्ढे भरने को लेकर डीएम ने लोनिवि के साथ ही एनएच के अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

निर्वाचन आयोग के अनुसार सिरमौर जिले में 21.66, सोलन में 20.28 और किन्नौर में 20 प्रतिशत मतदान हुआ। लाहौल स्पीति जिले में पहले तीन घंटे में सबसे कम पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर ने एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मंडी में मतदान किया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हमीरपुर में मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में मतदान किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार ने हरोली में मतदान किया, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी वोटिंग हुई
इन सीटों पर वोटिंग प्रतिशत
शाहपुर- 11%
सुंदरनगर- 23%
करसोग- 23%
जोगिंदरनगर- 24%
नाचन- 13%
नादौन- 15%
फतेहपुर- 20%
सरकाघाट- 20%
दून- 7%
चंबा- 8%

सुबह 10 बजे तक की मतदान प्रतिशतता
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 बजे तक 5.02 फीसदी लोग मतदान हुआ।
शिमला- 4.78%
सिरमौर- 6.24%
सोलन- 4.90%
ऊना- 5.47%
किन्नौर- 2.50%
कुल्लू- 3.74%
लाहौल स्पीति- 1.56%
मंडी- 6.24%
बिलासपुर- 3.11%
चंबा- 2.64%
हमीरपुर- 5.61%
कांगड़ा- 5.38%

प्रदेश में सुबह 9 बजे तक की मतदान प्रतिशतता
हिमाचल प्रदेश विधाना सभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.36 फीसदी मतदान हुआ।
वहीं शिमला में 4.36%,
कुल्लू में 3.74%,
लाहौल स्पीति में 1.56%,
ऊना में 4.23%,
किन्नौर में 2.50%,
कांगड़ा में 3.76%,
सोलन में 4.90%,
चंबा में 2.64%,
हमीरपुर में 5.61%,
सिरमौर में 4.89%.
मंडी में 6.24%
बिलासपुर में 2.35% वोटिंग हुई है।