दुःखद स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही

ख़बर शेयर करें -

दुःखद मृत्यु कोविड से जुड़े कॉम्प्लिकेशन से 6 फरवरी 2022 में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई

अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

लता मंगेशकर

सन २०१४ में लता जी
जन्म हेमा मंगेशकर
28 सितम्बर 1929 (आयु 92)[1]
इन्दौर, इन्दौर राज्य, सेन्ट्रल इंडिया एजेन्सी, ब्रितानी भारत
(वर्तमान मध्यप्रदेश, भारत)
मृत्यु 6 फरवरी 2022 कैंडी अस्पताल, मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
अन्य नाम स्वर-साम्राज्ञी” ; “राष्ट्र की आवाज” ; “सहराब्दी की आवाज” ; “भारत कोकिला”
व्यवसाय पार्श्वगायिका, संगीत निदेशक, निर्माता
कार्यकाल 1942 से अब तक
माता-पिता दीनानाथ मंगेशकर (पिता)
शेवन्ती मंगेशकर (माता)
संबंधी मीना खाडीकर् (बहन)आशा भोसले (बहन)
ऊषा मंगेशकर (बहन)
हृदयनाथ मंगेशकर (भाई)
पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
BFJA Awards
Filmfare Award for Best Female Playback Singer
फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार
फिल्मफेयर आजीवन लब्धि पुरस्कार
हस्ताक्षर
LataMangeshkar.jpg

यह भी पढ़ें 👉  इस्तीफे की झूठी खबर चलाने वाले पोर्टल पर करेंगे मुकदमा: प्रीतम सिंह

लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। लता दीदी को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आतंकी धमकी के बाद नैनीताल में भी अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की सुरक्षा बढ़ाई

हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले 28 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया। हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन आज सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।
रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले
देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...