संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने बिजी कार्यक्रम के बीच पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के आवास पर पहुंचे जहां पर हेमंत द्विवेदी और उनके परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमंत द्विवेदी और उनके परिजनों का हालचाल जाना और उनके यहां सूक्ष्म जलपान भी किया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी उत्तराखंड भाजपा के कद्दावर नेताओ में से एक है जो कि राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और हमेशा हर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। वही इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री यतिस्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा पार्षद प्रमोद तोलिया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595