विद्यार्थियों ने नंधौर रेंज में भ्रमण का पक्षी गणना सर्वे गरुण अभियान के बारे में की जानकारी प्राप्त>>देखे VIDEO

विद्यार्थियों ने नंधौर रेंज में भ्रमण का पक्षी गणना सर्वे गरुण अभियान के बारे में की जानकारी प्राप्त>>देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 04.02.2023 को हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर रेंज में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, बाजपुर के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य की नन्धौर रेंज में भ्रमण किया। श्री सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि

श्री बाबू लाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी तथा श्रीमती ममता चन्द्र, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर उप वन प्रभाग के दिशा-निर्देशन में नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य की नन्धौर रेंज, जौलाशाल, एवं शारदा रेंज में ओरिएंटल ट्रेल संस्था के सौजन्य से दिनांक 02.02.2023 से 05.02.2023 तक प्रथम पक्षी गणना सर्वे किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  80 करोड़ की सरकारी सम्पत्ति में दबंगों के अवैध कब्ज़ो पर बाबा के बुलडोज़र का कहर

जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पक्षी विशेषज्ञांे के साथ नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में पंजीकृत नेचर गाइड़ों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। साथ ही नन्धौर रेंज में संचालित गरूड़ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त वनक्षेत्र, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं वनाग्नि सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण इत्यादि विषयों पर रेंज स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारी नेता कांग्रेस की टीम बी * नईम नवाब

राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, बाजपुर के विद्यार्थियों द्वारा नन्धौर रेंज में तितलीपार्क, मछलीवन, स्वागत कक्ष, वन विश्राम भवन इत्यादि का भ्रमण कर इनके इतिहास एवं पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों द्वारा नन्धौर रेंज परिसर स्थित महाशीर महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा संचालित बैबू हाॅट सोविनियर शाॅप का भी भ्रमण कर ईको-फ्रेंडली तथा उत्तराखण्ड़ के संस्कृति एवं परम्परा से सम्बन्धित वस्तुओं का अवलोकन किया गया। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, बाजपुर के शिक्षको द्वारा बताया गया कि नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य मंे भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारी से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। नन्धौर रेंज में भ्रमण से पर्यावरण के महत्व एवं विकास के साथ-साथ वन विभाग की कार्यप्रणाली और कार्य चुनौतियों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त हुई।