” HS NEWS ” ATUL AGARWAL ,HALDWANI | — विश्वनीय सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है दैवीय आपदा के चलते पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से गौला नदी का जल स्तर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है , सुरक्षा की दृस्टि से बैराज के सभी गेटो को खोल दिया गया हैं, दूसरी ओर कलसिया नाले में पानी के तेज़ बहाव के चलते घरों को हुआ भारी नुकसान जानकारी के अनुसार दो मकान क्षतिग्रस्त बताएं जा रहे हैं, जबकि अभी किसी तरह की कोई जानहानि नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भी शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण में जुटे हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी में तीन घंटे की मूसलाधार बरसात ने शहर में तांडव मचाया कई स्थानों पर जलभराव एवम बरसाती नहर ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया। खासकर काठगोदाम के कलसिया नाले के कहर बरपा लोगों में दहशत डर साफ झलक रहा है , सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी आपदा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल वहां पर फंसे 150 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
साथ ही प्रशासनिक अधिकारियो ने डर के साए में आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया,
प्रशासनिक अधिकारियो ने अपील की है कि अनावश्यक लोग घरों से बाहर न निकले और जहां नदी नालों के किनारे लोगों को कोई समस्या है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें, जिससे तत्काल उन तक मदद पहुंचाई जा सके, साथ ही पुलिस प्रशासन भी लगातार आपदा ग्रस्त छेत्रो में मुनादी कर रहा है, की लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें। वही नगर निगम की टीम भी शहर में जल भराव को कम करने के लिए नहरों के ओवरफ्लो को कम करने का काम कर रही है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595