संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” – न्यूज़ 21 – हल्द्वानी | – बाघ का आतंक हल्द्वानी में फिर देखने को मिला है आज फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया। लगातार बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मृत महिला का शव ग्रामीणों ने सड़क पर रख प्रदर्शन किया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Image-2022-06-16-at-7.44.39-AM.jpeg)
मौके पर फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम है जो की लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और वन महकमें के अन्य अधिकारी घटना स्थल को पहुंचे रहे हैं जो की नाराज ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश करेंगे आपको बता दें की फतेहपुर के पनियाली के पास जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया, क्योंकि ग्रामीण लगातार बाघ के आतंक से परेशान होकर वन विभाग से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए आ रहे हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595