संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी \ बागेश्वर। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक कपकोट तहसील के गोगिना गांव में सोमवार की सुबह हृदय विदारक घटना हुई। तीन बच्चे हल्द्वानी तथा बिंदुखत्ता में पढ़ते हैं। वह अवकाश पर इस बीच घर आए थे। जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चे भी उनके साथ नहाने चले गए। गधेरे में बने तालाब में चारों डूब गए। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से छुट्टी मनाने कपकोट पहुंचे तीन बच्चों के साथ ही गांव का ही युवक नहाते वक्त तालाब के पानी में डूब गए। कपकोट तहसील के गोगिना गांव में बर्थी गधेरे में नहाने गए चार युवकों में चचेरे भाई समेत तीन की मौत हो गई है। एक की तलाश जारी है। इसमें से तीन लड़के हल्द्वानी तथा बिंदुखत्ता से अपने गांव आए थे। मृतक भाइयों में एक के पिता एसओजी हल्द्वानी में तैनात हैं तो दूसरे के राजस्थान कोटा में फौज में तैनात हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220613-WA0067-691x1024.webp)
घरों से नाश्ता करने के बाद चार किशोर नहाने के लिए स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ चले गए। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया है। एक किशोर को प्रशासन की टीम खोज रही है। इधर, जिला आपदा अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला,17 वर्षीय अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला चचेरे भाई हैं। इसमें त्रिलोक सिंह एसओजी हल्द्वानी में तैनात हैं, जबकि नारायण सिंह रौतेला कोटा राजस्थान में फौज में तैनात हैं। 13 वर्षीय सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह का शव निकाल लिया गया है, जबकि16 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम खोजबीन में लगी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595