सफलता की सीढ़ियां कोई भी चढ़ सकता है। होना चाहिए दूर दृष्टि और जज्बा आगे बढ़ने में बहुत लोग सक्षम होते हैं, यह नहीं कि कोई अंबानी या सिर्फ’कोई खास व्यक्ति ही कर सकता है” यह कहना था जीवी परिवार के प्रबंध निदेशक और इलैक्ट्रॉनिक्स के उत्पादों के अग्रणी व्यवसायी विम्मल सेठी का ।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार घटना की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू
पुलिस के मुताबिक दुर्जनपुर बिलासपुर रामपुर निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह आइलेट्स का था छात्र
दलजीत सिंह के पेट पर लगी और वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित दो कारों से फरार हो गए।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस और एसओजी की लगी चार टीमें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-24-at-02.52.40-2.jpeg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वशनीय सूत्रों से उत्तराखण्ड राज्य के जिला ऊधमसिंह नगर के शहर रुद्रपुर से बड़ी खबर मिल रही है जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे के आसपास आतिशबाजी के दौरान उनका रॉकेट उड़कर पास के ही बिल्डिंग में रहने वाले विसड्म आइलेट्स संस्थान स्वामी गुरवीर सिंह के फ्लैट में जा गिरा। इससे भड़के गुरवीर सिंह ने भी गिद्रों के फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इससे नाराज गुरवीर सिंह ने अपने साथियों को बुला लिया। रात साढ़े 12 और एक बजे के बीच जब दलजीत सिंह अपने साथी गिद्रों के फ्लैट से घर को जा रहा था तो गुरवीर और उसके कार सवार 10-12 अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया और पिटाई कर दी। यहां मेट्रोपोलिस गेट पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस गेट पर आइलेट्स छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित विसड्म आइलेट्स स्वामी साथियों के साथ दो कारों में फरार हो गए।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221025_153403.jpg.webp)
पुलिस के मुताबिक दुर्जनपुर बिलासपुर रामपुर निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह आइलेट्स का छात्र था। सोमवार को वह दीपावली पर्व पर अपने साथी मेट्रोपोलिस निवासी गिद्रों से मिलने आया हुआ था। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर तपेश कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल दलजीत सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
हल्द्वानी से मंगलवार तड़के उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीम लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595