संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | शहरी नियोजन हेतु हाई लेवल कमेटी (उच्च स्तरीय समिति) द्वारा उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में शहरी विकास व ए टी आई, नैनीताल के संयुक्त सौजन्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/DSC_6404.jpg)
कार्यशाला में उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष केशव वर्मा ने शहरी नियोजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्रीय विकास रणनीति और स्थानीय आर्थिक वृद्धि पर भी जोर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार मास्टर सिटीज़ के सहयोग व सलाह के लिए हाई लेवल समिति का गठन किया गया है जिसमें शहरों में आने वाली नई चुनौतियों, स्थानीय पर्यावरण, क्षमता व शहर की उपयोगिता के सम्बंध में सलाह व सहयोग समिति द्वारा दिया जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/DSC_6468.jpg)
महानिदेशक ए टी आई बी पी पांडेय ने कहा कि आपसी समन्वय से जनपद नैनीताल के पर्यावरणीय मुद्दे, शहरी विकास, ट्रैफिक पुलिस व काफी संख्या में आने वाले पर्यटकों की समस्या पर कार्य कर बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने धीरे- धीरे कम हो रही जलापूर्ति व उच्च विद्युत खपत पर भी जोर दिया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/DSC_6487.jpg)
इस अवसर पर अपर सचिव/ निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडेय ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के शहरी नियोजन व रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर शहरी नियोजकों की आंतरिक क्षमता के विकास हेतु राज्य नगरीय विकास संस्थान का गठन नैनीताल में किया गया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595