HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल | हल्द्वानी विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर ऋषिकेश। योग नगरी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां देर रात एक विवाह मंडप के बाहर सीमेंट से भरे एक ट्रक ने कई वाहनों को रौंद डाला। हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार सहित डोईवाला के शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पंवार के निधन से राजनैतिक हलकों में दुख की लहर दौड़ गई है। हादसा बीती देररात हुआ। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना में शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार को गंभीर अवस्था में एम्स ऋषिकेश पंहुचाया गय जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें भी एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि यूकेडी के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार एक पूर्व राज्य मंत्री के बेटे की शादी के समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह से लौटने के दौरान ये हादसा हो गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश संदीप नेगी हादसे की सूचना पाकर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। यहां से वे एम्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार सहित शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595