संवददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज हल्द्वानी नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी को एक शिकायती पत्र दिया गया | पत्र के अनुसार नगर आयुक्त के द्वारा व्यापारियों -ठेला फड़ व्यवसाई एवं अज्ञात कारोवारियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई,जिसमें अवगत कराया गया है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/patr-.jpg)
कि तिकोनिया से बहने वाली नहर जो कि स्टेट बैंक ,नगर निगम के निकट से नवाबी रोड की ओर जाती है ,इसी नहर में तिकोनिया से नीचे वर्कशॉप लाइन में फुटपाथ पर अनाधिकृत रूप से ठेला आदि लगाकर व्यवसाय करने वालों के द्वारा अपने ठेले का जैविक व अजैविक कूड़ा नहर में फेंक दिया जाता है
,एवम वर्कशॉप लाइन में स्थित दुकानदारों द्वारा वाहनों के मरम्मत का कार्य रोड पर वाहन खड़े कर किया जाता है , जिसके कारण आवागमन बाधित होता है साथ ही दुकानदारों के द्वारा अपने दुकानों का समस्त जैविक अजैविक , थर्मोकोल – पन्निया आदि कूड़ा नहर में फेंक दिया जाता है ,जिसके कारण आगे चलकर नहर बाधित होती है तथा बरसात के मौसम में नहर उफान पर होने के कारण दूषित पानी लोगों के घरों एवं किसानों के खेतों में जाता है , जिससे खेती प्रभावित होती है
वही नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा ऐसे अज्ञात व्यक्तियों के नाम राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने एवं जन सामान्य के जानमाल की क्षति पहुंचाने ,किसानों की खेती को क्षति पहुंचाने वालो के दृष्टिगत प्रथम सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/pppppp.jpg)
वहीं दूसरी ओर आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम दिनांक 20.07.2022 के अपराह्न में
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-20-at-7.50.54-AM.jpeg)
भोलानाथ गॉर्डन में कब्जा प्राप्त किया गया.
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-20-at-7.50.53-AM.jpeg)
छोटे वाले भूखण्ड में गेट लगाने और बड़े वाले भूखण्ड में दीवार लगाने हेतु नीव खुदाई की जा रही है |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-20-at-9.27.12-AM.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/DSC_0472.jpg)
महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रोतेला द्वारा तत्काल बाउंड्री वाल करके सार्वजनिक प्रयोजन हेतु उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं , वही भोलानाथ गार्डन में नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे हटाए गए
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-20-at-9.27.09-AM.jpeg)
साथ ही बाउंड्री वाल का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है मौके पर
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-20-at-8.03.01-AM-1.jpeg)
सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन आदि अधिकारी मौजूद रहे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595