सशस्त्र बलों के तीरंदाज खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी रही है।

सशस्त्र बलों के तीरंदाज खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी रही है।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा
14 से 19 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 316 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 196 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ी शामिल
खेल के क्षेत्र में हमारे युवाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया
19 राज्यों की पुलिस टीम समेत सशस्त्र बलों को मिलाकर कुल 26 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में समृद्ध खेल संस्कृति का विकास हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति को लागू करने की बात कही साथ ही ये भी कहा तीरंदाजी जिसे भारतीय संस्कृति में धनुर्विद्या के नाम से जाना जाता रहा है, प्रमुख खेल होने के साथ ही युद्ध कला की एक प्राचीन विद्या भी रही है। त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम की धनुर्विद्या की बात करें या द्वापर युग में भीष्म,अर्जुन, कर्ण और वीर अभिमन्यु की धनुर्विद्या की बात करें,हमारा इतिहास महान योद्धाओं और वीर धनुर्धरों की वीरता और धनुर्विद्या का साक्षी रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी केंद्रों में मासूमो की ज़िंदगी से खिलवाड़ बांट दिए सड़े अंडे

खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन और उनके बुनियादी सुविधाओं के लिए व्यवस्था की गई है। खेल व्यक्ति के चहुंमुखी विकास के लिए लाभदायक हैं। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और समूह में कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरेश भट्ट ने उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे हुए सभी 41 मजदूर भाइयों के सुरक्षित बाहर निकलने पर नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में 19 राज्यों की पुलिस टीम समेत सशस्त्र बलों को मिलाकर कुल 26 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। 14 से 19 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 316 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 196 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फरियादियों की समस्यायों के समाधान समयअवधि में सम्बन्धित अधिकारी सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी… देखे VIDEO

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर, उत्तराखण्ड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, आयोजन सचिव मुख्तार मोहसिन, पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी, राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद थे।

प्रेमिका के साथ व्यापारी नेता को रंगरेलियां मनाते पत्नी ने रंगें हाथों दबोचा जमकर की धुनाई

प्रेमिका के साथ व्यापारी नेता को रंगरेलियां मनाते पत्नी ने रंगें हाथों दबोचा जमकर की धुनाई

जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | ,,,,,, विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर रुद्रपुर से मिल रही है जानकारी...