![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/12661870_537594383075713_8234512674929768709_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-49-1024x682.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/10_04_2021-covid-patient_21545762-1.jpg)
हालात-ए-शहर( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन की घोषणा तो की गई परन्तु वैक्सीनेशन की कोई उचित व्यवस्था सरकार के पास नहीं है। मा0 नेता प्रतिपक्ष डा0 इन्दिरा हृदयेश द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड को पत्र प्रेषित कर इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/merlin_172156038_bff5b93a-1bfb-4cf3-b50a-6469b4179fbd-superJumbo-1024x576.jpg)
नेता प्रतिपक्ष का कहना है ,कि सरकार द्वारा 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु वैक्सीनेशन की घोषणा तो की गई परन्तु वैक्सीनेशन की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक का वैक्सीनेशन कराया जाय ताकि इस जानलेवा महामारी से निजात पायी जा सके, परन्तु समाचार पत्रों, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक दिवस जानकारी प्राप्त होती रहती है कि प्रदेश में 18 से 45 आयु वर्ग के समस्त व्यक्तिअयों का टीकाकरण किये जाने हेतु वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सरकार प्रदेश में वैक्सीनेशन की समुचित व्यवस्था किये जाने एवं अन्य आवश्यक औषधियां व इंजेक्शन उपलब्ध कराने के मामले में पूर्ण रूप से विफल साबित हुयी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/17_05_2021-blackfungus1_21651550.jpg)
वर्तमान में एक अन्य बीमारी ब्लैक फंगस भी प्रदेश में दस्त दे चुकी है, जिसके कारण मृत्यु का सिलसिला भी आरम्भ हो चुका है, परन्तु उक्त महामारी की रोकथाम हेतु आवश्यक औषधि एवं इंजेक्शन भी सरकार आज तक प्रदेश में उपलब्ध नहीं करा पाई है। आज वैक्सीनेशन की स्थिति यह है कि सरकार वैक्सीन की प्रथम डोज के बाद दूसरी डोज लगाने के बीच के समय के सही मानक भी तय नहीं कर पा रही है, पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का समय 4 हफ्ते बाद निर्धारित किया गया था परन्तु वर्तमान में उसे बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/बरामद-19-मरीजों-को-स्वास्थ्य-और-जीवन-बीमा-पॉलिसी-के.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/ATUL-AN-1.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-18-at-06.19.34-14-1024x384.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595