![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/polis-14-683x1024.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-02-at-10.17.51-1024x546.jpeg)
हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी – काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष(मंत्री स्तर) डॉ० आर०के० जैन के द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण करने हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की गई | जिसमे डॉ० आर०के० जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना आयोग की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता के तहत आयोग में दर्ज शिकायती प्रकरणों से सम्बंधित जांच में तेजी लाने के निर्देश दिये। जन सुनवाई में 8 प्रकरणों का निस्तारण कर शेष प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश आयोग ने दिए।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-02-at-10.17.47-1024x553.jpeg)
अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बंधित शिकायती प्रकरणों पर समय पर जाँच आख्या प्रस्तुत न करने पर माननीय आयोग ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा 6 शिकायती प्रकरणों पर समय पर जाँच आख्या प्रस्तुत न करने पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ०आर०के०जैन ने नैनीताल व उधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को सम्बन्धितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयोग ने दो शिकायती प्रकरणों पर सीबीसीआईडी एवं एक प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-02-at-10.17.54-1024x461.jpeg)
जनसुनवाई में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री) सरदार इकबाल सिंह, सदस्य हेमंत जोजफ, अब्दुल हाफिज, सचिव जेएस रावत, निजी सचिव नवीन परमार, वैयक्तिक सहायक शमा परवीन उपस्थित थे।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रीती प्रियदर्शनी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार नितेश डागर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595