![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-05-at-12.21.17-1024x577-1.jpeg)
NEWS हालात-ए-शहर (अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | सूत्रों से जानकारी ज्ञात हुआ कि उपनल कर्मचारियों के धरना स्थल एकता विहार में हरक सिंह एवं गणेश जोशी मंत्रियों के द्वारा पहुंचकर किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा इस घोषणा के साथ ही 54 दिनों से चल रहा उपनल कर्मचारियों का धरना स्थगित किया गया
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले 54 दिनों से उपनल कर्मचारी धरने पर बैठे थे अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों के द्वारा कई बार रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास के लिए भी कुच किया गया लेकिन आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया वही आज उपनल कर्मचारियों का सब्र टूटने के बाद यह तय किया गया कि इस बार सीधे मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा हालांकि हजारों उपनल कर्मचारियों को हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास की रोक दिया गया , उपनल कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ बैरियर पार करने के लिए धक्का-मुक्की की आखिरकार सड़क पर बैठकर ही सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-07-at-22.05.51-76-886x1024.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-31-at-12.04.57-24-1024x640-47.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-17-at-13.12.24.jpeg)
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल और आम पार्टी के नेता उमा सिसोदिया एवं दिनेश मोहनिया ने कर्मचारियों को संबोधित किया उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने हर एक उपनल कर्मचारी को अपना नंबर देते हुए यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी उनका शोषण करता है अथवा उन्हें परेशान करता है तो उन्हें गोपनीय सूचना दें उक्त अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी देर शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से इस आंदोलन को संज्ञान में लिया गया तथा दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता के पश्चात आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की सभी मांगों को माना जाएगा आंदोलन का संचालन उपनल के पदाधिकारी महेश भट्ट, हेमंत रावत , विद्यासागर धस्माना ,कुशाग्र जोशी आदि पदाधिकारियों के द्वारा किया गया था वही धरना स्थल पर पहुंचे हरक सिंह एवं गणेश जोशी के आश्वासन पर उपनल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-76.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595