मुख्यमंत्री धामी ने दिए संकेत अब प्रदेश में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं,

मुख्यमंत्री धामी ने दिए संकेत अब प्रदेश में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं,
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पत्रकार यूनियन के दिवार्षिक चुनाव संपन्न! विजय जायसवाल अध्यक्ष, डा. वी डी शर्मा महासचिव निर्वाचित

वर्तमान में 444 मदरसे संचालित

उत्तराखंड में वर्तमान में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं। बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें। अब मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण की इन्ताह

परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता

भाजपा नेता एवं 15-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से मदरसों के आधुनिकीकरण के संबंध में वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि मदरसों में दी जा रही परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  होली नही जरूरी कब होंगी मांगे पूरी

मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे भी स्मार्ट बनें। मदरसों का आधुनिकीकरण होने से वहां भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। साथ ही बच्चे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर समेत अन्य विषयों से संबंधित शिक्षा ले सकेंगे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

जाम से निपटने एवम अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश,,,,,

जाम से निपटने एवम अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | ,,,,,, आगामी पर्यटन सीजन की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल भवाली क्षेत्र का...