![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-20.23.22-95-1024x682.jpeg)
हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | शिक्षा सत्र 2014-15 में मोनाड यूनिवर्सिटी हापुर में 28 छात्रों को अध्ययनरत दिखाते हुए शिक्षा वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति कुल ₹2063900 तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला तथा पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा मोनाड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तथा अन्य पदाधिकारियों से अपराधिक सांठगांठ कर उक्त धनराशि मोनाड यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराकर ,शासकीय धन का नुकसान किया गया। जिनके विरुद्ध एसआईटी जांच के पश्चात दिनांक 26.9.2019 को एफ आई आर नंबर 42/2019 धारा 420 406 467 468 471 409 120b भादवि, धारा 13(1)(d) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना वर्तमान में प्रमोद कुमार साह सीओ लालकुआं महोदय द्वारा की जा रही है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/enews-scholarshipscam.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-09-at-13.43.29.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/06/768-512-5643953-thumbnail-3x2-scam.jpg)
इस प्रकरण में पूर्व में मोनाड यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर, रमेश अग्रवाल, शशांक जैन, सहित संचालक मंडल के सदस्य , तथा बिचौलिए आदि कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है ,आज अभियुक्त मोहन गिरी गोस्वामी को सीओ महोदय द्वारा दिए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड हल्द्वानी जनपद नैनीताल को मामले की लिखित एवं मौखिक जानकारी देकर कार्यालय से गिरफ्तार कर थाना भीमताल में लाकर दाखिल किया गया। अभियुक्त को कल दिनांक 10. 06.2021 को समय से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम:- 1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष भीमताल 2- श्री भुवन जोशी उप निरीक्षक 3- कॉन्स्टेबल राजेश कुमार 4- कॉन्स्टेबल दर्शन सिंह 5- कांस्टेबल भरत सिंह
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595