नये वार्डों से कर वसूली रोके नगर निगम अन्यथा होगा उग्र आंदोलन-भोला भट्ट

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | नगर निगम में सम्मीलित किये गये नये ग्रामीण क्षेत्रों से टैक्स वसूली के विरोध में हल्द्वानी ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमकर नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।


नये वार्डों से टैक्स वसूली के विरोध में जनता और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ग्रामीण ब्यवसायियों व जनता से हो रही जबरन कर वसूली रोकने की मांग की।और कहा कि कोरोना महामारी के कारण ब्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं,ऐसे में सरकार आर्थिक मदद देने के बजाय जबरन टैक्स वसूल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  2022 उत्तराखंड चुनाव ना कांग्रेस ना भाजपा को वोट वोट इस बार स्कूल के नाम-मनीष


प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी बिकासखंड की 36 ग्रामसभाओं को नगर निगम में शामिल करते समय तत्कालीन बीजेपी सरकार ने जनता को आश्वस्त किया था कि नगर निगम द्वारा 10 साल तक जनता से किसी भी प्रकार का कर नहीं वसूला जायेगा,जबकि महानगर में शामिल किये जाने के बावजूद भी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है,परंतु दुर्भाग्य से नगर निगम अब ग्रामीण जनता से किये गये वादे के खिलाफ टैक्स वसूल रहा है।
भोला भट्ट ने तत्काल बीजेपी सरकार के इसारे पर नगर निगम द्वारा नये वार्डों से की जा रही टैक्स वसूली रोकने की मांग की,अन्यथा अनिश्च्तकालीन धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद,कनिष्ठ प्रमुख जया कर्नाटक,महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस नीमा भट्ट,नीरज तिवारी,पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट,पूर्व प्रधान राजीव साह,पूर्व प्रधान कानू बिष्ट,पूर्व प्रधान बिजय लक्ष्मी खड़का,पूर्व पार्षद शोभा बिष्ट,महेश कांडपाल,किरन मेहरा,हिमांशू जोशी,पुष्पा नेगी,उमेश बिनवाल,विमला सांगुड़ी,दीप्ति तिवारी,मोनिका सती,गोविंद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...