चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत उक्त धनराशि मय प्रचार सामग्री को नियमानुसार जब्त
183,850 रुपए कैश आखिर इतनी बड़ी धनराशि बागेश्वर उपचुनाव से पहले किस मकसद से पहुंचाने की कोशिश
- HS NEWS * ATUL AGARWAL – HALDWANI * | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर बागेश्वर से मिल रही है जानकारी के मुताबिक बागेश्वर उपचुनाव से ठीक पहले बागेश्वर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बागेश्वर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की प्रचार सामग्री के साथ ही भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। बता दें कि चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ ये कामयाबी लगी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/09/by-election-bag.webp)
वही बात की जाये तो बागेश्वर उपचुनाव से पहले प्रदेश में राजनितिक माहौल गरमाया हुआ है। जिसको लेकर पुलिस लगातार कर रही है चेकिंग इसी क्रम में
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना बैजनाथ क्षेत्र में एसओजी टीम की सूचना पर निर्वाचन ड्यूटी के मद्देनजर चेकिंग टीम और थाना बैजनाथ के कर्मियों द्वारा थाना बैजनाथ गेट पर वाहन संख्या UK06BF 8777 महेंद्रा XUV 300 को रुकवाकर चैक किया गया। वाहन को चेक करने के दौरान पुलिस को वाहन में 183,850 रुपए कैश और कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी से सम्बंधित प्रचार सामग्री मिली।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक मुकेश चन्द्र पुत्र हरीश चंद्र निवासी ग्राम भुमका पोस्ट नाई खनश्यू जिला नैनीताल द्वारा अपनी कार में कुल 183,850 रुपये व कॉंग्रेस पार्टी व प्रत्याशी से सम्बंधित प्रचार सामग्री के ले जाया जा रहा था। इस सम्बन्ध में वो मौके पर कोई भी वैध प्रमाण व दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया।
चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत उक्त धनराशि मय प्रचार सामग्री को नियमानुसार जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई है। बागेश्वर पुलिस द्वारा उपचुनाव के मद्देनजर लगातार चेकिंग की जा रही है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595