आंदोलन के आगे झुकी सरकार जीतपुर नेगी नगर निगम में शामिल

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | जीतपुर नेगी गॉव को नगर निगम में सम्मिलित करने की मॉग को लेकर लम्बे समय से चल रहे आन्दोलन के चलते जीतपुर नेगी की जनता ने प्रदेश कॉग्रेस महासचिव महेश शर्मा जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। जीतपुर नेगी गॉव को महानगर के परिसमन के समय सत्ता रूड़ पार्टी के कुछ नेताओं के दबाव में शामिल नहीं किया गया था। जब पंचायतों के चुनाव हुए तो जीतपुर नेगी को गॉव से भी हटा दिया गया। तब से लगातार प्रदेश कॉग्रेस महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में आन्दोलन कर रहे थे। 30 दिसम्बर 2021 को अंतिम कैबिनेट की बैठक होनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अंग्रेजो ने भारत तोड़ो की निति अपनाई कांग्रेस ने भारत जोड़ो की अलख जगाई…देखे VIDEO

तभी महेश शर्मा के नेतृत्व में जीत पुर नेगी के लोग नगर निगम पहुँच गए और मुख्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि आज ही कैबिनेट में जीत पुर नेगी को नगर निगम में सामिल करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास नहीं हुआ तो अनिश्चित काल के लिए धरना व उपवास किया जाएगा। मामले की गम्भीरता व चुनावों को देखते हुए सरकार ने जीतपुर नेगी को नगर निगम में सामिल करने का आनन फ़ानन में कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर लिया।
प्रदेश महासचिव युवा कॉंग्रेस प्रदीप नेगी ने कहा कि जीतनेगी को नगर निगम में सामिल होने का श्रेय सिर्फ़ प्रदेश कॉग्रेस महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में किये गये आन्दोलन के साथ जीतपुर नेगी की जनता को जाता है। आज जीतपुर नेगी की जनता ने इस संघर्ष की विजय पर महेश शर्मा जी का नागरिक अभिनन्दन व स्वागत किया
इस अवसर पर पी सी सी सदस्य भागीरथी बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जीत पुर नेगी की जनता को उनके मूल भूत अधिकारों से बंचित किया। जनता आनेवाले चुनावों में इसका जबाब देगी।
इस अवसर पर कुन्दन सिंह बोहरा, बालम बिष्ट, मोहन लाल, देबकी देबी, पूरन चन्द्र आर्य, खीम राम, सुरेश चन्द्र आर्य, जिया लाल मौर्य, राम बाबू, अमर जीत, उषा देबी, उर्मिला कश्यप, पुष्पा देवी, कमल कुमार के अतिरिक्त सैकड़ों ग्रामीण जनों ने भाग लिया।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...