लक्ष्य 2023 तक घर घर शुद्ध पेयजल – पेयजल मंत्री बिशन चुफाल

लक्ष्य 2023 तक घर घर शुद्ध पेयजल – पेयजल मंत्री बिशन चुफाल
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश की विधानसभा हल्द्वानी में पेयजल की गंभीर समस्या – चुफाल

संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आम जन तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर तेजी से कार्य हो रहा है। उनका कहना था कि उत्तराखंड ऐसा पहला पर्वतीय राज्य होगा जहाँ 2023 से पहले सभी परिवारों को नल मिल जाएगा। चुफाल गुरूवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन योजना जब प्रारंभ हुई उस समय प्रदेश में केवल 8.5 प्रतिशत कनेक्शन थे। वर्तमान में 60 प्रतिशत जल कनेक्शन हैं और पूरे प्रदेश में 15 लाख कनेक्शन हो गए हैं। उनका कहना था कि सभी को शुद्ध जल मिले इसके लिए प्रदेश में 4000 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हो गईं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में भी कांपी धरती पश्चिमी नेपाल में 6.6 की तीव्रता का भूकंप, कम से कम छह लोगों की मौत

बिशन चुफाल ने बताया कि प्रदेश में सभी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी जगह पेयजल संयोजन दिये गये हैं। पांच महिलाओं का चयन किया गया है हर ग्राम सभा में। इनको टेस्टिंग किट दी गयी है। जो पानी की गुणवत्ता जांचेंगे। अगर पानी की गुणवत्ता सही नहीं हुई तो उसकी गुणवत्त्ता सुधारी जाएगी। हर व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर पानी मिलेगा। सिटी वाटर प्लांट का प्लान अपलोड कर दिया गया है। शहरों में नमामि गंगे के तहत प्रतिदिन 155 लीटर पानी मिलेगा। नदियों अविरल और साफ बहाने के लिए काम शुरू। रुद्रपुर में दो नदियों में काम शुरू हो गया है। अन्य नदियों की सहायक नदियों में जो भी गन्दा पानी गिरता है। उसे रोका जाए। हरिद्वार से गौमुख तक इस तर्ज पर काम हुआ है। मल गन्दगी को पानी मे नहीं डाला जाएगा। नदियों में जहां मोक्ष धाम है। वहां पर भी डीपीआर बनाएं और वहां भी काम हो। जल जीवन मिशन के जो मानक हैं उसके हिसाब से एक परिवार पर 47 हजार ही खर्च हो सकता था। जिसके बाद 2 लाख एक परिवार पर खर्च हो रहा है। उनका कहना था कि ये सारे कार्य डबल इंजन की सरकार के द्वारा किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर बाबा अंबेडकर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाई गई

काबीना मंत्री चुफाल ने कहा कि आल वेदर रोड पर हो रहे कार्य के कारण समय बच रहा है। अब पिथौरागढ़ से देहरादून अब 9.5 घण्टे ही लगते हैं। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में जनता का समर्थन अभूतपूर्व है। उनका कहना था कि राज्य की जनता 2022 में भाजपा के विकास के साथ खड़ी है और फिर से भाजपा सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई ( 8 ) दुकानों को किया गया सील >आखिर क्यों

वार्ता के दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी व कुमाऊं सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया मौजूद रहे।