जौलासाल रेंज में वनाग्नि नियन्त्रण हेतू व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा अभियान, सफलता की नई कहानी‘‘>VIDEO

जौलासाल रेंज में वनाग्नि नियन्त्रण हेतू व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा अभियान, सफलता की नई कहानी‘‘>VIDEO
ख़बर शेयर करें -
  • जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी,,,,

‘‘हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में द्ष्टि वनाग्नि सुरक्षा अभियान, सफलता की नई कहानी‘‘

हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में संचालित जनसहभागिता आधारित संयुक्त वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु द्ष्टि अभियान सफलता की नई कहानी लिख रहा है। अभियान का उद्देश्य वनों में अग्नि निवारण उपाय, जैव विविधता एवं वन्य जीवों का संरक्षण, वनाग्नि निवारण एवं नियन्त्रण में आधुनिक वन अग्नि समन तकनीकों एवं उपकरणों का प्रयोग तथा वनाग्नि प्रबन्धन में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता द्वारा वनाग्नि नियन्त्रण में जनसहभागिता एवं सहयोग हेतु लोगो को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में चला मतदाता जागरूक अभियान।

सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी, जौलासाल रेंज द्वारा स्थानीय समुदायों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं, पर्यटकों इत्यादि से अपील की जा रही है कि वनों में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ ना लायें, जलती बीड़ी, सिगरेट जंगल में ना फेके, यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाये तो उसे रोके तथा ऐसे शरारती एवं असमाजिक तत्वों को पकड़ने में वन कर्मियों को सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के साथ ही उसे उचित पुरस्कार दिया जायेगा। वनों में आग लगाना कानूनन अपराध है तथा संबंधित के विरूद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

द्ष्टि अभियान में द्ष्टि वनाग्नि (DRISTI FOREST FIRE) नाम से व्हट्सएप ग्रुप संचालित है, जिसमें सक्रिय सदस्यों की संख्या 150 से अधिक है, इसमें सदस्यों द्वारा वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण में अपने स्वंय के बेहतर प्रयासों, अनुभवों, तकनीक एवं ज्ञान को साझा किया जा रहा है तथा ग्रुप में वनाग्नि घटना के फोटों, विडियों तथा जानकारी देने पर वनकर्मियों द्वारा त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से वनाग्नि घटनाओं को नियन्त्रित किया जा रहा है। इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप रेंज में वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है साथ ही वन कर्मियों एवं जनमानस के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद मिली है। रेंज में संचालित समस्त क्रू स्टेशनों के सम्पर्क नम्बर पूर्व में ही जारी किये जा चुके है। तथा प्रत्येक क्रू स्टेशन के बाहर चस्पा कर दिये गये है।

रेंज की क्रू स्टेशन टीम मे सदस्य- उप राजिक राकेश सिंह, वन दरोगा – धरम सिंह मेहता, रजत नाथ, अवतार सिंह, वन बीट अधिकारी- दीपक परिहार, सुमित खर्कवाल, श्री पंकज सकलानी, योगेश कुमार, विशाल बर्मन, श्याम दत्त , बीना जलाल, शालू, प्रीति, सारिका, इत्यादि है।