संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ‘ हल्द्वानी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Image-2022-04-19-at-4.42.11-AM.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Image-2022-05-02-at-10.54.20-AM-13.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/Screenshot_2022_0429_195650-22.webp)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/Ad-Dimple-Pandey-1261x1536.jpeg-22.webp)
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा पर्यटन सीज़न एवम ईद पर नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और पार्किंग फुल होने पर दो दिनों के लिए बिना बुकिंग वाले
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/nainital-1.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/five-bikers-on-road-black-260nw-705310903-2.webp)
बाइकर्स की नैनीताल में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके लिए हल्द्वानी के पंचायत घर, नरीमन तिराहा, रूसी बाईपास, कालाढूंगी, बेलबाबा और सुभाषनगर समेत कई जगहों पर चेकिंग प्वाइंट भी बनाए गए थे। अत्याधिक यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए दूसरे शहरों से नैनीताल जाने वाले बाइकर्स को मनाही के बाद भी नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पाबंदी के पहले ही दिन बाहर से आने वाले 600 पर्यटक बाइकर्स को पुलिस ने वापस भेज दिया, जबकि 150 बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि यह फैसला पर्यटन सीजन के चलते बढ़ती भीड़ और ईद की छुट्टी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर लिया गया था। बताया कि पहले ही दिन बाहर से आने वाले करीब 600 बाइकर्स को नैनीताल में होटल बुकिंग न होने की वजह से वापस भेज दिया गया। साथ ही करीब 150 वाहन चालक ऐसे थे, जिनका बिना हेलमेट और तीन सवारी की वजह से चालन भी काटे गए।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595