संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर मिल रही है प्रदेश में पेपर लीक एवम भर्ती घोटालो को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनाया कड़ा रुख इसी क्रम में पुलिस भर्ती घोटाले के बाद पुलिस के लिए एक और नया कारनामा सामने आया है। उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/adhik-sammptti.jpeg)
नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं।
हालांकि इन्हे शासन स्तर से हुए जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ही मामले की जांच करेगी इस मामले पर आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा।
अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांचके लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है की शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।
उधमसिंहनगर जिला कानून व्यवस्था के साथ साथ तैनाती समय समय पर चर्चाओं से लेकर बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियो में रहा है।। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का ही ये हिस्सा है जल्द ही कुछ अन्य कर्मी भी विजिलेंस जांच के रडार पर आ सकते है ऐसी चर्चायें आम है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595