सबसे अहम सवाल कबाड़ के कारोबार में इतना मोटा मुनाफा है जो की दूसरे राज्यों से आकर हल्द्वानी में निवास कर बाइको पर पहाड़ी छेत्रो में प्रतिदिन जाते ?
नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी ने यातायात नगर हल्द्वानी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई कमियां पायी गयी।
जिनके लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
समस्त व्यापारियों को 07 दिवस के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश
हल्द्वानी में बाहरी राज्यों से आये कबाड़ियों की आई बाढ़
दूसरे बाहरी राज्यों से आये कबाडी पहाड़ो तक कर रहे मार
- HS NEWS * ATUL AGARWAL – HALDWANI * | हल्द्वानी विश्वनीय सूत्रों के मुताबिक जिला उधम सिंह के केलाखेड़ा से प्रतिदिन बाइको से कबाड़ का कारोबार करने ट्रान्सपोर्ट नगर में आने वालो की पुलिस के पास सम्पूर्ण जानकारी ?
ट्रान्सपोर्ट नगर में कटने वाले वाहन का चैसिज नम्बर, वाहन काटने की तिथि, कटने वाले वाहन की आर०टी०ओ० से प्राप्त कैन्स्लेशन रिर्पोट । इसके अतिरिक्त वाहन काटने हेतु यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी में रसीद शुल्क जमा कर, यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी के कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिया जाना अनिवार्य होगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-07.28.22_415253bb-1.jpg)
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यातायात नगर के कबाड़ियों द्वारा वैध वाहनों की कटिंग का कार्य मुख्य मार्ग पर ही किया जा रहा है। जिसके लिये समस्त कबाड़ियों से वार्ता की गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वह वाहनों के लिये एक रजिस्टर बना लें जिसमें वह काटे जाने वाले वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी / सूचना दर्ज किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी के व्यापारियों / कारोबारियों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया है जिससे नालियां पूर्ण रुप से बन्द हो गयी है। पूर्व में भी समस्त व्यापरियों को 100 के लगभग सम्मन नोटिस प्रेषित किये गये थे
जिसके बाद भी नालियों से अतिक्रमण नही हटाया गया हैं। आज पुनः समस्त व्यापारियों को 07 दिवस के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश पारित किये गये है। नहीं हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा किये गये अतिक्रमण को बलपूर्वक हटा दिया जायेगा । इसी क्रम में यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।
जिसमें सफाई व्यवस्था असन्तोषजनक पायी गयी। जिसके लिये यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह सफाई कार्य हेतु कार्य विभाजन कर तीन दिवस के भीतर यातायात नगर हल्द्वानी में विशेष सफाई अभियान चलायेंगे।
जिस सफाई कर्मचारी के ब्लॉक में सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक नही पायी जायेगी उस कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करवाये जाने हेतु प्रभारी, यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी को निर्देशित किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595