संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | गणतंत्र दिवस के दिन से कांग्रेस ने राज्य में इसकी शुरुआत कर दी। हल्द्वानी विधानसभा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीनों ब्लॉको में (काठगोदाम, बमौरी और बनभूलपुरा) निकली। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार करते हुए कांग्रेसजन दिनभर सड़को पर यात्रा निकालते दिखे उन्होंने राहुल गांधी की बात को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और यह हाथ सै हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। अंत में समापन पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बमौरी हेम पाण्डे, हरीश मेहता, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, पार्षद मो. गुफ़रान, पार्षद लईक क़ुरैशी, पार्षद तौफ़ीक़, पार्षद शकील अंसारी, सुहेल सिद्दीक़ी, अब्दुल राज़िक, शकील सलमानी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, संदीप भैसोडा, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595