संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/270084354_112606191286703_184066649969801836_n-1.jpg)
हल्द्वानी | नगर निगम द्वारा महानगर हल्द्वानी में निरन्तर अतिक्रमण के खिलाफ मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण न करने एवं किये गए अतिक्रमण को स्वय हटाने की अपील की जा रही है वही देखने को मिल रहा है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/DSC_0075.jpg)
कि अतिक्रमणकारियों इसको नज़रअंदाज़ कर रहे है | जिसके पष्चार नगर निगम के उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देशों पर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोज़र गरजता हुआ नज़र आ रहा है , इसी कड़ी में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान तिकोनिया चौराहे वर्कशॉप लाइन से प्रारंभ हुआ।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/DSC_0092-1.jpg)
यहां निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। साथ निगम ने वर्कशॉप लाइन पर बने कुछ अवैध फड़ो को भी ध्वस्त किया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/DSC_0142.jpg)
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि एक सप्ताह से तिकोनिया चौराहे वर्कशॉप लाइन से होते हुए रेलवे बाजार चोरगलिया रोड रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाए जाने की मुनादी कराई जा रही थी। परन्तु अतिक्रमणकारियों के द्वारा उसको नज़रअंदाज़ किया जा रहा है , जिसको देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की दैनिक पर्चियां कट रही हैं, वह लोग अपने आप को स्थाई किराएदार ना समझे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/DSC_0204.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/DSC_0157.jpg)
अभियान में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, टी आई चतर सिंह , नगर निगम के अधिकारी , कर्मचारी , वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/DSC_0196.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/04/1635220707846.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595